ऐपशहर

UP News: यूपी के होमगार्ड विभाग में भर्ती होंगी 30 हजार महिलाएं, सीएम योगी के पास पहुंचा प्रस्‍ताव

Uttar Pradesh Latest News: यूपी में होमगार्ड विभाग में तीस हजार महिलाकर्मियों की भर्ती को लेकर प्रदेश की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। इस भर्ती का पूरा प्रस्ताव यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ के पास भी भेजा जा चुका है। सीएम से हरी झंडी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Edited byसुजीत उपाध्याय | Lipi 28 Aug 2021, 5:13 pm
विराट शर्मा, लखनऊ
नवभारतटाइम्स.कॉम 30 thousand women will recruited in home guard department of up proposal reached to cm yogi
UP News: यूपी के होमगार्ड विभाग में भर्ती होंगी 30 हजार महिलाएं, सीएम योगी के पास पहुंचा प्रस्‍ताव

यूपी में महिला शक्ति और सुरक्षा अभियान को देखते हुए होमगार्ड विभाग में 30 हजार महिलाकर्मियों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। इसका प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया गया है। यूपी के सीएम योगी आदित्याथ की ओर से हरी झंडी मिलते ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

दरअसल होमगार्ड विभाग में काफी समय से बड़ी संख्या में पद खाली हैं। अब इन पदों पर महिला कर्मियों की नियुक्ति की तैयारी की जा रही है। जानकारों के मुताबिक विभाग में रिक्त पदों पर अधिकतम पुरुषों के लिए खाली हैं। इस भर्ती का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिखाया गया है। होमगार्ड विभाग में तीस हजार महिलाकर्मियों की भर्ती को लेकर यूपी में महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। उन्हें भी मुख्यमंत्री योगी के फैसले का इंतजार है कि सीएम जल्द इस पर अपना फैसला करें और उन्हें रोजगार मिल पाए।

कितने पद हैं स्वीकृत?
उत्तर प्रदेश होम गार्ड विभाग में कुल 1,18,348 स्वीकृत पद हैं। इसमें वर्तमान में लगभग 86,000 होमगार्ड ही कार्यरत हैं। इसके साथ ही हर साल 3 से 4 हजार कर्मी रिटायर भी हो जाते हैं। काफी समय से इन पदों पर कोई भर्ती भी नहीं हुई है।
लेखक के बारे में
सुजीत उपाध्याय
सुजीत उपाध्याय ने एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी श्रीनगर, उत्तराखंड से एमए इन मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद ह‍िन्‍दुस्‍तान और दैन‍िक जागरण मेंं बतौर र‍िपोर्टर काम क‍िया। ज़ी मीड‍िया से ड‍िज‍िटल में शुरुआत। इंड‍िया डॉट कॉम ह‍िंंदी में दो साल काम करने के बाद नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन से जुड़े।... और पढ़ें

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर