ऐपशहर

70 भूतपूर्व सैनिक बन सकेंगे ग्राम विकास अधिकारी

मुख्य सचिव के आश्वासन के बाद नौकरी का रास्ता साफ एनबीटी, लखनऊ : छह महीने से नौकरी पाने की लड़ाई लड़ रहे 70 पूर्व सैनिकों को गुरुवार को राहत मिल ...

Navbharat Times 28 Dec 2018, 6:30 am

मुख्य सचिव के आश्वासन के बाद नौकरी का रास्ता साफ

एनबीटी, लखनऊ : छह महीने से नौकरी पाने की लड़ाई लड़ रहे 70 पूर्व सैनिकों को गुरुवार को राहत मिल गई। इन पूर्व सैनिकों के ग्राम विकास अधिकारी बनने का रास्ता साफ हो गया। मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने भूतपूर्व सैनिक संघ उप्र के पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर इसका आश्वासन दिया है।

संघ के अध्यक्ष मेजर आशीष चतुर्वेदी ने बताया कि इस साल ग्राम विकास अधिकारी की चयन प्रक्रिया में 70 पूर्व सैनिकों ने भी हिस्सा लिया था। सेवा चयन आयोग ने उन्हें इसलिए चयनित नहीं किया, क्योंकि आयोग के अनुसार इन पूर्व सैनिकों का सीसीसी सर्टिफिकेट मान्य नहीं था। जबकि यह सर्टिफिकेट नाइलेट द्वारा मान्य है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मुख्य सचिव से इस मामले में वार्ता की गई, जिस पर उन्होंने 70 पूर्व सैनिकों के चयन को बहाल करने का आश्वासन दिया। साथ ही प्रमुख सचिव ग्राम विकास को निर्देश भी दिए।

दौड़ के लिए बढ़ेगी समय सीमा

मेजर आशीष चतुर्वेदी ने बताया कि हाल में हुई यूपी पुलिस भर्ती में भी एक समस्या आई है। इसमें पूर्व सैनिकों को शारीरिक परीक्षण के दौरान 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ पूरी करने का समय तय किया गया। लेकिन पूर्व सैनिकों (35 से 40 वर्ष) के लिए यह समय सीमा पर्याप्त नहीं है। ऐसे में मुख्य सचिव ने समय सीमा बढ़ाने का भी आश्वासन दिया है। मुख्य सचिव से वार्ता करने वालों में अनूप सिंह और प्रमोद श्रीवास्तव भी शामिल रहे।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर