ऐपशहर

जेपी स्पोर्ट्स सिटी को प्रशासन ने बनाया शेल्टर होम

\Bकोरोना महामारी को देखते हुए यमुना अथॉरिटी एरिया में दनकौर के निकट स्थित जेपी स्पोर्ट्स सिटी को जिला प्रशासन ने निराश्रित लोगों के लिए शेल्टर होम ...

Navbharat Times 30 Mar 2020, 6:30 am

\Bएनबीटी, ग्रेटर नोएडा : \Bकोरोना महामारी को देखते हुए यमुना अथॉरिटी एरिया में दनकौर के निकट स्थित जेपी स्पोर्ट्स सिटी को जिला प्रशासन ने निराश्रित लोगों के लिए शेल्टर होम बना दिया है। इसके लिए इसे प्रशासन ने अधिग्रहण किया है। डीएम बीएन सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार स्पोर्ट्स सिटी को यहां के सभी संसाधनों के साथ निराश्रित लोगों के रहने, भोजन करने आदि के लिए अधिग्रहण किया है। यमुना अथॉरिटी के ओएसडी नवनीत गोयल व अन्य अधिकारियों को ठहरने, भोजन, शौचालय और बिस्तरों की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसे तत्काल प्रभाव से चालू करने को कहा गया है।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर