ऐपशहर

अब बलिया में तोड़ी गई आंबेडकर की प्रतिमा

यहां आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ने का मामला सामने आया है। बलिया के रसड़ा थानाक्षेत्र के सूरदासपुर गांव में मंगलवार रात को प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने ...

Navbharat Times 19 Apr 2018, 6:30 am

एनबीटी ब्यूरो, बलिया : यहां आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ने का मामला सामने आया है। बलिया के रसड़ा थानाक्षेत्र के सूरदासपुर गांव में मंगलवार रात को प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों का पुलिस ने पीछा भी किया। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव है। लोगों के आक्रोश के बाद बुधवार सुबह प्रशासन ने नई प्रतिमा की स्थापना की।

जिले के रसड़ा थानाक्षेत्र के कासिमाबाद मार्ग पर सरदासपुर गांव स्थित मंगलवार देर रात आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर जाइलो सवार अज्ञात युवक पुलिस द्वारा घेराबंदी करने के बावजूद बिहार की तरफ भाग निकले। कोतवाल जगदीशचंद्र यादव ने बताया कि गश्त पर निकली पुलिस को आंबेडकर प्रतिमा के पास संदिग्ध जाइलो नजर आई। पुलिस को देखकर जाइलो सवार युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन वो गाजीपुर कासिमाबाद होकर बिहार की तरफ भागने लगे। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर