ऐपशहर

आउटसोर्सिंग और संविदा कर्मचारियों को मिला आश्वासन

पांच सूत्रीय मांगों पर बनी सहमतिएनबीटी, लखनऊ: संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग, संविदा कर्मचारी संघ के सदस्यों और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव वी़ ...

Navbharat Times 30 Oct 2018, 6:30 am

पांच सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति

एनबीटी, लखनऊ: संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग, संविदा कर्मचारी संघ के सदस्यों और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव वी़ हेकाली झिमोमी व चिकित्सा शिक्षा के विशेष सचिव जयन्त नर्लिकर के बीच सोमवार को हुई वार्ता सकारात्मक रही। इसमें संघ के पांच सूत्रीय मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया।

रविवार को संघ ने ईको गार्डन में विशाल प्रदर्शन किया था। इस पर सोमवार को हुई वार्ता में आउटसोर्सिंग नियमावली बनवाए जाने, कर्मचारियों के विभिन्न अवकाश दिए जाने और समान कार्य, समान वेतन देने पर सहमति बनी। वार्ता में संघ के प्रदेश अध्यक्ष रितेश मल्ल, महामंत्री सूरज गुप्ता, मंत्री मनीष मिश्रा, संगठन मंत्री सोनू शुक्ला, मीडिया प्रभारी सच्चितानंद मिश्रा मौजूद रहे। रितेश मल्ल ने वार्ता के बाद बताया है कि यदि उनकी मांगें 15 दिन में न पूरी हुईं तो संघ दोबारा कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होगा।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर