एनबीटी, दादरी : बिसाहड़ा कांड में कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई गोहत्या की रिपोर्ट के संबंध में रविवार को जारचा पुलिस ने पहली बार वादी के बयान दर्ज किए। केस के वादी सूरजपाल ने पूरे घटनाक्रम की पुलिस को जानकारी दी। इस दौरान पुलिस ने बंद कमरे में सूरजपाल से 30 सवाल पूछे। पूछताछ की रेकॉर्डिंग की गई है। इसके बाद अब गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे और घटना स्थल का दौरा होगा। बयानों को आपस में मिलाया जाएगा। सीओ दादरी अनुराग सिंह ने बताया कि नोटिस के आधार पर एसओ जारचा प्रदीप कुमार सिंह ने सूरजपाल सिंह के बयान दर्ज कर लिए हैं।
बिसाहड़ा कांड : गोकशी केस में दर्ज हुए वादी के बयान
बिसाहड़ा कांड में कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई गोहत्या की रिपोर्ट के संबंध में रविवार को जारचा पुलिस ने पहली बार वादी के बयान दर्ज किए। केस के वादी ...
नवभारतटाइम्स.कॉम 25 Jul 2016, 6:30 am