एनबीटी, लखनऊ: नगर निगम की टीम ने रिवर फ्रंट और 1090 चौराहे के बीच छापा मारकर एक ऊंट पकड़ा है। अपर नगर आयुक्त अनिल मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। अनिल मिश्रा ने बताया कि ऊंट रेगिस्तानी इलाके का जीव है, ऐसे में उसे पथरीली सड़क पर चलाना गैर कानूनी है। पकड़े गए ऊंट को आरआर विभाग में रखा गया है। सुबह उसे सरोजनीनगर स्थित कान्हा उपवन पहुंचा दिया जाएगा।
रिवर फ्रंट और 1090 से पकड़ा ऊंट
नगर निगम की टीम ने रिवर फ्रंट और 1090 चौराहे के बीच छापा मारकर एक ऊंट पकड़ा है। अपर नगर आयुक्त अनिल मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर पशु ...
Navbharat Times 5 Jun 2018, 6:30 am