ऐपशहर

ऐंबुलेंस सेवा कर्मियों को वेतन न मिलने पर सीएम सख्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए वेतन देने का आदेश जारी कर दिया। साथ ही मास्क, ग्लव्ज समेत अन्य सुरक्षा उपकरण भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध करवाने को कहा।

Navbharat Times 31 Jul 2020, 6:14 am
लखनऊ
नवभारतटाइम्स.कॉम Yogi
फाइल फोटो

शहर समेत प्रदेश में 108 ऐंबुलेंस सेवा के कर्मचारी वेतन के लिए आंदोलन कर रहे हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए वेतन देने का आदेश जारी कर दिया। साथ ही मास्क, ग्लव्ज समेत अन्य सुरक्षा उपकरण भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध करवाने को कहा।

मुख्यमंत्री ने यह भी आदेश दिया है कि 108 ऐंबुलेंस सेवा की 50 प्रतिशत ऐंबुलेंस कोविड मरीजों के लिए उपयोग की जाए। जबकि 50 प्रतिशत नॉन-कोविड मरीजों के लिए उपयोग में लाई जाएं। प्रदेश में 108 की कुल 2200 ऐंबुलेंस हैं, जबकि 102 की 2270 और एएलएस की 250 ऐंबुलेंस संचालित हो रही हैं। जीवीके ईएमआरआई के प्रवक्ता सुनील यादव ने बताया कि सरकार जब भी आदेश करेगी हम कोविड की ऐंबुलेंस की संख्या को और बढ़ा देंगे।

आपको बता दें कि 108 ऐंबुलेंस सेवा में काम करने वाले कर्मचारी वेतन के लिए आंदोलन कर रहे हैं। कोरोना संकट काल के दौरान वेतन न मिलने से 108 ऐंबुलेंस के कर्मचारी खासे नाराज थे।

(देश-दुनिया और आपके शहर की हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें और पाते रहें हर जरूरी अपडेट)

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर