एनबीटी, सहारनपुर : देवबंद से जीत हासिल करने वाले बीजेपी विधायक देवबंद का नाम देववृंद किए जाने का प्रस्ताव विधानसभा में रखेंगे। कुंवर ब्रजेश सिंह ने कहा कि देवबंद महाभारतकालीन ऐतिहासिक स्थली है, जिसके प्रमाण सर्वविदित हैं। सिंह ने कहा कि सरकार बनते ही विधानसभा में उनका पहला प्रस्ताव यही होगा। सिंह का कहना है कि देवबंद से उनका कोई विरोध नहीं है, लेकिन वह देवबंद को उसकी पौराणिकता व ऐतिहासिक पहचान दिलाना चाहते हैं। सिंह यहां का पुराना इतिहास और प्रमाण संग्रह करने में लगे हैं।
देवबंद का नाम होगा 'देववृंद'
देवबंद से जीत हासिल करने वाले बीजेपी विधायक देवबंद का नाम देववृंद किए जाने का प्रस्ताव विधानसभा में रखेंगे। कुंवर ब्रजेश सिंह ने कहा कि देवबंद ...
नवभारतटाइम्स.कॉम 17 Mar 2017, 6:30 am