एनबीटी, गोंडा : डीएम कैप्टेन प्रभांशु श्रीवास्तव ने शनिवार को तहसील करनैलगंज अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित गांव नकहरा का दौरा किया। डीएम ने वहां पर बन रहे अस्थाई रिंग बांध के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने खुद वहां पर लगभग एक किलोमीटर लम्बे बांध पर ट्रैक्टर चलाकर अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया और बाढ़ खण्ड के अधिकारियों तथेा एडीएम को जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने एक्सईएन को निर्देश दिए कि बाढ़ आने के पहले ही वे बोरियां भरवा लें और बोल्डर को बहने से रोकने के लिए जाली आदि की व्यवस्था करवा लें। इस दौरान एडीएम रत्नाकर मिश्र, एक्सईएन बाढ़ विश्वनाथ शुक्ला, तहसीलदार करनैलगंज मिश्री चैहान, नायब तहसीलादर आरडी तिवारी, एई अमरेश सिंह मौजूद रहे।
डीएम ने एल्गिन-चरसड़ी बांध का किया निरीक्षण
डीएम कैप्टेन प्रभांशु श्रीवास्तव ने शनिवार को तहसील करनैलगंज अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित गांव नकहरा का दौरा किया। डीएम ने वहां पर बन रहे अस्थाई रिंग बांध ...
Navbharat Times 1 Jul 2018, 6:30 am