ऐपशहर

डंपर में मिला चालक का शव

गोसाईंगंज में शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में चालक डंपर के अंदर मृत पाया गया। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका व्यक्त जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के ...

ऋषि सेंगर | Navbharat Times 28 Dec 2019, 6:30 am

एनबीटी सं., लखनऊ : गोसाईंगंज में शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में चालक डंपर के अंदर मृत पाया गया। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका व्यक्त जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही छानबीन शुरू कर दी है।

कानपुर देहात निवासी सलमान (24) डंपर चलता था। बलिया एक्सप्रेस-वे के लिए निर्माण सामग्री लेकर आया सलमान गुरुवार को गोसाईंगंज के रसूलपुर में डंपर खड़ा करके केबिन में सो गया था। साथियों के अनुसार सुबह जगाने पहुंचने पर सलमान मृत मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केबिन का दरवाजा खोला और अस्पताल ले गई। डॉक्टरों के मृत घोषित करने पर परिवारीजनों को सूचना देने के साथ ही शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

लेखक के बारे में
ऋषि सेंगर

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर