ऐपशहर

मॉडल शॉप में फायरिंग से मची भगदड़, चार हिरासत में

राजधानी लखनऊ के आलमबाग के सुजानपुरा स्थित एक मॉडल शॉप में रविवार रात हुई ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। गोलियों की आवाज सुनकर भगदड़ मच गई, जिसमें कुछ लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने फायरिंग के आरोप में चार युवकों को हिरासत में लिया है।

नवभारत टाइम्स 18 Jun 2018, 5:16 am
लखनऊ
नवभारतटाइम्स.कॉम सांकेतिक तस्‍वीर
सांकेतिक तस्‍वीर

राजधानी लखनऊ के आलमबाग के सुजानपुरा स्थित एक मॉडल शॉप में रविवार रात हुई ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। गोलियों की आवाज सुनकर भगदड़ मच गई, जिसमें कुछ लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने फायरिंग के आरोप में चार युवकों को हिरासत में लिया है। मौके से पुलिस को 32 बोर रिवाल्वर के खोखे बरामद हुए हैं। आरोपियों ने असलहा छिपा दिया, जिसकी तलाश की जा रही है।

इंस्पेक्टर आलमबाग अरुण कुमार मुताबिक सुजानपुरा मोड़ पर स्थित मॉडल शॉप में रोहित वर्मा, राहुल मिश्रा, संजय सोनकर और कॉन्स्टेबल विवेक यादव शराब पी रहे थे। नशे में धुत होने के बाद तीनों आसपास के टेबल पर बैठे लोगों से गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर कुछ लोगों से हाथपाई भी हुई। मॉडल शॉप के मैनेजर और कर्मचारियों ने उन्हें किसी तरह समझाकर शांत कराया।

थोड़ी देर बाद चारों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच इन्हीं में से एक युवक ने रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। असलहे का बैरल उपर होने की वह से गोलियां छत में लगीं। गोलियां चलते ही मॉडल शॉप से लोग बाहर की ओर भागने लगे। सीढ़ियों पर गिरने की वजह से कुछ लोग जख्मी भी हो गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो आरोपित छत से कूदकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके चारों को दबोच लिया।

मौका पाकर आरोपियों ने असलहा किसी साथी को देकर भगा दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मॉडल शॉप की छत में गोलियों के निशान मौजूद हैं। वहां से पुलिस को 32 बोर रिवाल्वर के चार खोखे भी मिले हैं। आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर