ऐपशहर

टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

- ओवरटेक विवाद में कांग्रेसियों पर की थी फायरिंग एनबीटी, निगोहां : मानपुर टोल प्लाजा में शुक्रवार रात ओवरटेक के विवाद के बाद फायरिंग करने वाले ...

Navbharat Times 18 Feb 2019, 6:30 am

- ओवरटेक विवाद में कांग्रेसियों पर की थी फायरिंग

एनबीटी, निगोहां : मानपुर टोल प्लाजा में शुक्रवार रात ओवरटेक के विवाद के बाद फायरिंग करने वाले युवक को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए पहचानकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक के पास से तमंचा भी बरामद किया गया है। युवक की पहचान दीपक सिंह निवासी दीनशाह गदागंज थाना रायबेरली के रूप में की गई है।

निगोहां एसओ जगदीश पांडेय ने बताया की शुक्रवार रात लखनऊ में प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे मिर्जापुर के यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव इमरान खान व प्रदेश महासचिव सतीश मिश्रा की कार को एक कार ने कई बार ओवरटेक किया। आरोप है कि कार सवारों ने उनकी कार पर फायरिंग की जिससे वो लोग बाल-बाल बच गए और गोली शीशा तोड़ते हुए निकल गई थी। इस पर जानलेवा हमले सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया था।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर