एनबीटी ब्यूरो, लखनऊ
अन्य दलों से कांग्रेस में आने वालों का सिलसिला फिलहाल जारी है। गुरुवार को पूर्व बसपा सांसद बालकृष्ण चौहान कांग्रेस में शामिल हुए। बालकृष्ण चौहान 1999 में बसपा के टिकट पर घोसी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर संसद पहुंचे थे।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ़ हिलाल अहमद ने बताया कि देवरिया से पिछले चुनाव में बसपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे नियाज अहमद खान, गोरखपुर विश्वविद्यालय की पूर्व उपाध्यक्ष चेतना पांडेय, फाजिल नगर के ब्लॉक प्रमुख हसीमुद्दीन व केंद्रीय विद्यालय संगठन के सुभाष चंद्र शर्मा के अलावा कानपुर देहात के सूरज ठाकुर के नेतृत्व में कई लोगों भी कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके अलावा हिंद कांग्रेस पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया है। इसके अध्यक्ष जयबीर सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ली।