एनबीटी ब्यूरो, लखनऊ : बिनोवा सेवा आश्रम के संस्थापक रमेश भइया जी की पुस्तक 'बढ़ते कदम' का विमोचन राज्यपाल राम नाइक ने किया। यह पुस्तक तंबाकू मुक्त लखनऊ अभियान पर लिखी गई है। तंबाकू मुक्त लखनऊ अभियान की प्रगति की जानकारी भी 11 लोगों के शिष्टमंडल ने राज्यपाल को दी। रमेश भइया जी के साथ विमल, अपूर्वा जोशी, ज्ञानेश्वर सिंह समेत कई लोग शामिल थे। उन्होंने शिक्षण संस्थानों के नजदीक तंबाकू उत्पाद नहीं बेचे जाने के नियम का अनुपालन करवाने की मांग राज्यपाल से की।
राज्यपाल ने 'बढ़ते कदम' पुस्तक का विमोचन किया
बिनोवा सेवा आश्रम के संस्थापक रमेश भइया जी की पुस्तक 'बढ़ते कदम' का विमोचन राज्यपाल राम नाइक ने किया। यह पुस्तक तंबाकू मुक्त लखनऊ अभियान पर लिखी गई ...
Navbharat Times 14 Mar 2018, 6:30 am