एनबीटी ब्यूरो,लखनऊ: टैक्स चोरी की जानकारी मिलने पर आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार रात सरोजनी नगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पावर ट्रांसफॉर्मर निर्माता कंपनी एपीएस पावर टेक के यहां सर्वे किया। आयकर अधिकारियों के मुताबिक कंपनी के ऑफिस से जो कागजात बरामद किए गए हैं वो जो टैक्स चोरी की ओर इशारा करते हैं। आयकर विभाग की कार्यवाही देर रात तक चलती रही। कार्रवाई अपर आयकर आयुक्त रमेन्द्र कुमार विश्वकर्मा के निर्देश पर की गई। सर्वे की अगुवाई आयकर उपायुक्त निमिष मिश्रा ने की, इस दौरान आयकर अधिकारी नीरज श्रीवास्तव, एन के गौतम, रतनदीप सिंह, राजेश त्रिपाठी, अश्वनी कुमार, चित्रसेन सिंह, संजय श्रीवास्तव, गौरव प्रकाश, कविता गुप्ता समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली कंपनी पर आयकर का सर्वे
टैक्स चोरी की जानकारी मिलने पर आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार रात सरोजनी नगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पावर ट्रांसफॉर्मर निर्माता कंपनी एपीएस पावर टेक ...
Navbharat Times 2 Aug 2019, 6:30 am