n एनबीटी, लखनऊ : केडी सिंह बाबू सोसायटी के संस्थापक और पूर्व हॉकी ओलिंपियन पद्मश्री जमन लाल शर्मा को मंगलवार को 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। सीबी गुप्त मैदान पर हुई सभा में बताया गया कि जमन लाल ने चंद्रभानु गुप्त मैदान पर हॉकी की नर्सरी लगाकर कई बड़े खिलाड़ी तैयार किए थे। ओलिंपियन सैयद अली ने हॉकी खिलाड़ियों को जमन लाल शर्मा के जीवन और उनके जरिये हॉकी की नई पौध को निखारने में किए गए योगदान के बारे में बताया। इस दौरान मौजूद सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर पद्मश्री जमन लाल शर्मा को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर हॉकी ओलिंपियन सैयद अली, राकेश श्रीवास्तव, मुकुल शाट, इमरानुल हम, मंजू बिष्ट, रीना सक्सेना समेत कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ गुरुतोष पांडेय, मो.यासीन, खुर्शीद अहमद और हॉकी कोच राशिद अली मौजूद रहे।
पुण्यतिथि पर याद किए गए जमन लाल
केडी सिंह बाबू सोसायटी के संस्थापक और पूर्व हॉकी ओलिंपियन पद्मश्री जमन लाल शर्मा को मंगलवार को 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। सीबी गुप्त ...
Navbharat Times 28 Aug 2019, 6:30 am