एनबीटी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश खादी बोर्ड और मिस इंडिया खादी की संयुक्त टीम बाजार में खादी वस्त्र लाने जा रही है। यह जानकारी कैसरबाग स्थित प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में मिस इंडिया खादी के सीईओ अंकुश अनामी ने दी। उन्होंने बताया कि जनवरी में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के सहयोग से मिस इंडिया खादी अखिल भारतीय प्रतियोगिता (फैशन शो) का आयोजन किया जाएगा। वहीं नवंबर में लखनऊवासियों के लिए खादी प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जहां सस्ती दरों पर खादी वस्त्र मिलेंगे।
नवंबर में लगेगी खादी प्रदर्शनी
उत्तर प्रदेश खादी बोर्ड और मिस इंडिया खादी की संयुक्त टीम बाजार में खादी वस्त्र लाने जा रही है। यह जानकारी कैसरबाग स्थित प्रेस क्लब में आयोजित ...
Navbharat Times 1 Nov 2017, 6:30 am