ऐपशहर

देहरादून और शिमला से भी ठंडा रहा लखनऊ, कड़ाके की ठंड से ठिठुरे लोग

गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला में अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री और उत्तराखंड के देहरादून में 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम अधिकारियों ने लखनऊ में अगले तीन दिनों में तापमान में और गिरावट आने का अनुमान जाहिर किया है।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 27 Dec 2019, 1:58 pm
लखनऊ
नवभारतटाइम्स.कॉम फाइल फोटो
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ में ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। यहां न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री और अधिकतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बर्फीली हवाओं और घने कोहरे की वजह से शहर ने कड़ाके की ठंड को महसूस किया। लखनऊ में गुरुवार का दिन देहरादून और शिमला से भी ठंडा रहा।

लखनऊ में इस साल कड़ाके की ठंड से स्थिति सबसे बदतर है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य में बीते 24 घंटों में ठंड से 13 मौतें हो चुकी हैं। आपको बता दें कि गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला में अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री और उत्तराखंड के देहरादून में 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम अधिकारियों ने लखनऊ में अगले तीन दिनों में तापमान में और गिरावट आने का अनुमान जाहिर किया है।

लखनऊ में ठंड से बुरा हाल


एक अधिकारी ने कहा, 'शुक्रवार को अत्यधिक ठंड रह सकती है और अगले कुछ दिनों में इसमें किसी सुधार की उम्मीद नहीं है। नए साल की पूर्व संध्या पर बारिश होने की संभावना है।' यहां वायु-गुणवत्ता सूचकांक 309 है, जो कि बेहद खराब स्थिति में आता है और यह यहां की परिस्थिति को और भी बदतर बनाता है। यहां 29 दिसंबर तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और कार्यालयों में भी उपस्थिति में भारी गिरावट आई है।

इस भीषण ठंड से सड़कों पर बेजुबान सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। ग्रामीण इलाकों से कड़ाके की ठंड के चलते मवेशियों की मौत की खबरें आई हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में कुत्तों की इस ठंड से मौतें हो रही हैं।
(एजेंसियों से इनपुट के साथ)

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर