ऐपशहर

मोदी ने किया बनारस का अकल्पनीय विकास : महेंद्र नाथ पांडेय

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ़ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र बनारस का अकल्पनीय विकास किया है। किसी ने कल्पना ...

Navbharat Times 12 Nov 2018, 6:30 am

एनबीटी ब्यूरो, लखनऊ : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ़ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र बनारस का अकल्पनीय विकास किया है। किसी ने कल्पना नहीं की थी कि बनारस से गंगा में क्रूज जहाज चलेगा, पर मोदी जी ने चलवाया। रविवार को जारी बयान में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दुनिया भर के नेताओं को काशी की सैर कराकर पीएम ने काशी को विश्व के पर्यटन मानचित्र पर जो गौरव दिलाया है, वह पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास की धुरी बनेगा। दुनियाभर में बसे भारतीयों का कुंभ काशी में लगेगा। प्रधानमंत्री मोदी काशी में पर्यटन से परिवर्तन का अभियान चला रहे हैं।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर