ऐपशहर

कंट्रोल रूम से होगी जरूरी सामान की सप्लाई की मॉनिटरिंग

कलेक्ट्रेट में बना कंट्रोल रूमएनबीटी संवाददाता, लखनऊलॉक डाउन के बीच जिले में जरूरी सामान की सप्लाई की मॉनिटरिंग के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम ...

ज्ञानेश्वर प्रसाद | Navbharat Times 24 Mar 2020, 6:30 am

कलेक्ट्रेट में बना कंट्रोल रूम

एनबीटी संवाददाता, लखनऊ

लॉक डाउन के बीच जिले में जरूरी सामान की सप्लाई की मॉनिटरिंग के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके नोडल एडीएम प्रशासन अपरपाल सिंह बनाए गए हैं। इस बीच सोमवार को मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम और डीएम अभिषेकप्रकाश ने सीएमओ दफ्तर में बने कमांड ऐंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण भी किया।

इमरजेंसी में बुलाए गए कई कर्मचारी

'वर्क फ्रॉम होम' के निर्देश के बीच कलेक्ट्रेट में कई कर्मचारियों की इमरजेंसी ड्यूटी लगाई गई है। इसमें एडीएम प्रशासन और सिटी मैजिस्ट्रेट दफ्तर से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं। वहीं, ज्यादातर कर्मचारियों को डीएम अभिषेक प्रकाश ने घर से काम करने की इजाजत दी है।

मेरठ से मंगवाया जा रहा सैनिटाइजर और मास्क

अफसरों के मुताबिक, किल्लत दूर करने के लिए मेरठ से सैनेटाइजर और मास्क मंगवाए जाएंगे। सिटी मैजिस्ट्रेट ने इसके लिए एक विशेष वाहन रवाना किया है। इसके अलावा दूध और राशन सप्लाई के लिए वाहनों को पास भी जारी किए जा रहे हैं।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर