ऐपशहर

उत्‍तर प्रदेश में विदाई की ओर मॉनसून, शुष्क रहेगा मौसम

बीते साल के मुकाबले इस साल जून और अगस्त में अच्छी बारिश हुई, लेकिन यह सामान्य से कम है। वहीं, सितंबर में भी बारिश का आंकड़ा बीते साल की तुलना में कम है।

नवभारत टाइम्स 1 Oct 2020, 2:43 am
लखनऊ
नवभारतटाइम्स.कॉम फाइल फोटो
फाइल फोटो

उत्‍तर प्रदेश से मॉनसून धीरे-धीरे विदा हो रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, शहर से 2 अक्टूबर तक मॉनसून की विदाई मानी जा रही है। इसके साथ शहर का मौसम शुष्क ही रहेगा।

इस साल बीते साल की तुलना शहर में मॉनसून कमजोर ही रहा है। अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के डेटा के मुताबिक, जून, जुलाई और अगस्त में सामान्य से कम बारिश हुई है। बीते साल के मुकाबले इस साल जून और अगस्त में अच्छी बारिश हुई, लेकिन यह सामान्य से कम है। वहीं, सितंबर में भी बारिश का आंकड़ा बीते साल की तुलना में कम है।

निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि इस हफ्ते मौसम शुष्क ही बना रहेगा। आसमान साफ रहेगा और दिन का तापमान भी 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा। बुधवार भी शहर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर