ऐपशहर

वीजा समाप्ति के बाद भी देश में रह रहा नाइजीरिया का नागरिक गिरफ्तार

लखनऊ के सरोजिनी नगर थाने की पुलिस ने वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी देश में रह रहे नाइजीरिया के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है और उसके पास से पासपोर्ट, आधार कार्ड, शादी का प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज बरामद किया है

भाषा 27 Jan 2021, 7:54 am
लखनऊ
नवभारतटाइम्स.कॉम arrest

राजधानी के सरोजिनी नगर थाने की पुलिस ने वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी देश में रह रहे नाइजीरिया के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है और उसके पास से पासपोर्ट, आधार कार्ड, शादी का प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज बरामद किया है।

पुलिस आयुक्त कार्यालय की तरफ से मंगलवार को जारी एक बयान के मुताबिक पकड़े गए व्यक्ति का नाम आलूको उलवा टीबी जोंस है जो कानपुर में रह रहा था। उन्होंने बताया कि वह नाइजीरिया के एकिती राज्य का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि उसकी वीजा अवधि समाप्त हो चुकी है उसका पासपोर्ट भी समाप्त होने वाला है। उन्होंने बताया कि उसके पास से आधार कार्ड, शादी का प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक आदि बरामद किये गये है। पुलिस ने आलूको के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अलावा विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर