ऐपशहर

गूगल से लिया नंबर, खाते से निकले रुपये

घर के बाहर पड़े घायल स्ट्रीट डॉग की जानकारी देने के लिए गूगल से नगर निगम का नंबर लेकर कॉल करना किशोर को भारी पड़ गया। पीड़ित को फोन करके जालसाज ने ...

Navbharat Times 25 Dec 2019, 6:30 am

एनबीटी, पीजीआई : घर के बाहर पड़े घायल स्ट्रीट डॉग की जानकारी देने के लिए गूगल से नगर निगम का नंबर लेकर कॉल करना किशोर को भारी पड़ गया। पीड़ित को फोन करके जालसाज ने खाते की जानकारी ली और 15 हजार रुपये उड़ा दिए।

साउथ सिटी के ई ब्लॉक निवासी आयुष के अनुसार 20 दिसंबर की शाम घर के बाहर एक डॉगी को चोटिल देख मदद के लिए गूगल से नगर निगम के एनिमल केयर विभाग का नंबर सर्च किया। फोन करने के कुछ देर बाद एक कॉल आई। फोन करने वाले ने भेजे गए लिंक पर फॉर्म भरने को कहा। काफी प्रयास के बावजूद फॉर्म नहीं भर सका। इसके बाद जालसाज ने मदद का झांसा देकर यूपीआई की आईडी और पिन नंबर ले लिया। इसके कुछ ही देर में खाते से 15 हजार रुपये निकलने का मेसेज आ गया। पीड़ित ने मां ममता सिंह चौहान के फोन से कॉल की थी। मां के खाते से रुपये निकलने पर डांट के डर से आयुष ने दो दिन तक जानकारी नहीं दी। जालसाजी का पता चलने पर ममता सिंह ने पीजीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर