ऐपशहर

सिर्फ 30 सिटी बसें आज चलेंगी

सिटी ट्रांसपोर्ट प्रशासन ने पिछली बार से सबक लेते हुए इस बार दिवाली के अगले दिन सिर्फ 30 बसें चलाने का निर्णय किया है। हालांकि, रोजाना 210 बसें चलती ...

Navbharat Times 20 Oct 2017, 6:30 am

एनबीटी ब्यूरो, लखनऊ : सिटी ट्रांसपोर्ट प्रशासन ने पिछली बार से सबक लेते हुए इस बार दिवाली के अगले दिन सिर्फ 30 बसें चलाने का निर्णय किया है। हालांकि, रोजाना 210 बसें चलती हैं। सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंधक निदेशक एके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गोमतीनगर डिपो से 18 और दुब्बगा डिपो से 12 बसें चलेंगी। ये बसें लंबी दूरी की मार्गों पर संचालित की जाएंगी। शनिवार व रविवार को भी पूरी बसें सड़कों पर नहीं दौड़ेंगी। सोमवार से सिटी बसों की पूरी फ्लीट अपने पूर्व निर्धारित समय से चलाई जाएगी।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर