एनबीटी ब्यूरो, लखनऊ
बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और राष्ट्रीय सिख संगत (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का आनुषंगिक संगठन) के अध्यक्ष, सरदार परविंदर सिंह को अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनाया गया है। परविंदर सिंह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व नगर मंत्री भी रह चुके हैं। परविंदर 2014 में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, तत्कालीन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और शाही इमाम के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराकर चर्चा में आए थे।