एनबीटी, धौरहरा लखीमपुर-खीरी: कस्बा खमरिया के कॉलेज पुरवा में एक महिला को उसके पहले पति ने गोली मार दी। महिला नौ महीने की गर्भवती थी। त्रिजुगी की शादी सात साल पहले सुमन देवी से हुई थी। दो साल पहले सुमन ने पड़ोसी अनिल से शादी कर ली। शनिवार को दोपहर लगभग तीन बजे त्रिजुगी घर में घुसकर सुमन से छेड़खानी करने लगा। यह देख अनिल व उसके परिवारीजनों की त्रिजुगी से कहासुनी होने लगी। इसी बीच त्रिजुगी ने सुमन के सीने में गोली दाग दी। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गर्भवती महिला की गोलीमार कर हत्या
कस्बा खमरिया के कॉलेज पुरवा में एक महिला को उसके पहले पति ने गोली मार दी। महिला नौ महीने की गर्भवती थी। त्रिजुगी की शादी सात साल पहले सुमन देवी से ...
Navbharat Times 29 Dec 2019, 6:30 am