ऐपशहर

'जिज्ञासा' काव्य संग्रह का विमोचन

नवसृजन संस्था की ओर से शुक्रवार को 'जिज्ञासा' काव्य संग्रह का विमोचन समारोह हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ...

Navbharat Times 18 Nov 2017, 6:30 am

एनबीटी, लखनऊ : नवसृजन संस्था की ओर से शुक्रवार को 'जिज्ञासा' काव्य संग्रह का विमोचन समारोह हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रेमशंकर शास्त्री 'बेताब' की काव्य कृति 'जिज्ञासा' में नैतिक मूल्यों पर आधारित कविताएं हैं, जो राष्ट्रीय चेतना जागृत करती हैं। समारोह में पूर्व पुलिस महानिदेशक महेश चन्द्र द्विवेदी मुख्य अतिथि और योजना आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. सुल्तान शाकिर हाशिम विशिष्ट अतिथि रहे। इस मौके पर अखिल भारतीय अगीत परिषद के संस्थापक डॉ. रंगनाथ मिश्र ने कहा कि संग्रह की कविताओं में अनुप्रास, रूपक, उपमा अलंकारों का रचनात्मक प्रयोग किया गया है। वहीं नव सृजन के अध्यक्ष डॉ. योगेश व लविवि में भाषा विज्ञान विभाग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. उषा सिन्हा ने भी अपने विचार रखे। समारोह का संचालन देवेश द्विवेदी देवेश किया।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर