एनबीटी ब्यूरो, लखनऊ।
यमुना मुजफ्फरनगर के मावी में, शारदा लखीमपुर के पलियाकलां में, घाघरा बाराबंकी एल्गिनब्रिज और अयोध्या में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं बुलंदशहर के नारोरा और कचलब्रिज पर, यमुना प्रयाग घाट मथुरा में, घाघरा बलिया के तुर्रीपार में भी खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी है। इन इलाकों में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।