ऐपशहर

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शादी में मेहमान बन जाएंगे तुर्की!

जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ मंत्री आजम खान और शिवपाल यादव, स्पीकर माता प्रसाद पाण्डेय पार्टी सहित पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता एक शादी में शामिल होने तुर्की जा रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के IT दिग्गज अजय गुप्ता के बेटे की शादी में इन सभी नेताओं के शरीक होने की खबर है।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 23 Apr 2016, 1:07 pm
लखनऊ जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी (SP) के वरिष्ठ मंत्री आजम खान और शिवपाल यादव, स्पीकर माता प्रसाद पाण्डेय पार्टी सहित पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता एक शादी में शामिल होने तुर्की जा रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के IT दिग्गज अजय गुप्ता के बेटे की शादी में इन सभी नेताओं के शरीक होने की खबर है।
नवभारतटाइम्स.कॉम samajwadi party bigwigs guests at wedding in turkey
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शादी में मेहमान बन जाएंगे तुर्की!


गुप्ता उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से ताल्लुक रखते हैं। अभी हाल ही में गुप्ता का नाम एक विवाद में उछला था। आरोप है कि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जूमा ने गुप्ता को अनुचित तरीके से फायदा पहुंचाया। हालांकि गुप्ता परिवार ने इन आरोपों से इनकार किया है।

सत्तारुढ़ दल के ये नेता 4 दिनों तक तुर्की में मेहमाननवाजी करवाने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक गुप्ता की ओर से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी न्योता भेजा गया था, लेकिन CM के जाने की संभावना नहीं है। हालांकि अभी तक किसी भी नेता के तुर्की के लिए रवाना होने की पुष्टि नहीं हो सकी है।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर