ऐपशहर

'सज रहे भोले बाबा निराले दूलहे में...'

\B 'राम' हिन्दुस्तान की सांस्कृतिक विरासत हैं। उन्होंने देश को अखंड और संगठित करने का महान काम किया। लोगों को मर्यादा पुरुषोत्तम राम से प्रेरणा लेनी ...

Navbharat Times 22 May 2019, 6:30 am

\Bएनबीटी, लखनऊ :\B 'राम' हिन्दुस्तान की सांस्कृतिक विरासत हैं। उन्होंने देश को अखंड और संगठित करने का महान काम किया। लोगों को मर्यादा पुरुषोत्तम राम से प्रेरणा लेनी चाहिए। यह संदेश कथा व्यास अरविंद शास्त्री ने मंगलवार को रामकथा के दौरान दिया।

श्रीहनुमत सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से इंदिरानगर के सेक्टर 9 स्थित शिवशक्ति अर्द्धनारीश्वर महादेव मंदिर पार्क में आयोजित श्रीराम कथा के तीसरे दिन मंगलवार को कथा व्यास अरविंद शास्त्री ने शिव विवाह प्रसंग की व्याख्या की। भक्तों ने भजन 'सज रहे भोले बाबा निराले दूलहे में...' का आनंद लिया। वहीं, 'चलो रे सखियां चलो हिमांचल के द्वारे आज...' भजन भी खासा सराहा गया। कथा से पहले विजय सिंह विद्यार्थी ने व्यासपीठ की पूजा की। इस अवसर पर किशोर धर द्विवेदी, डॉ.डीपी शुक्ला, नरेन्द्र मिश्रा, अर्चना सिंह, अतुल अग्रवाल संजेश सिंह, अशोक गुप्ता, सत्यम मिश्रा, पवन पांडेय, उदय मिश्रा मौजूद रहे।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर