एनबीटी ब्यूरो, लखनऊ : पीडब्ल्यूडी अब खराब सड़कों की मरम्मत में सिंगल यूज वेस्ट प्लास्टिक का प्रयोग करेगा। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी। पायलट प्रॉजेक्ट के तौर पर इस तकनीक का प्रयोग यूपी के नौ जिलों में नौ मार्गों पर किया जाएगा। इनमें आगरा, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी जिलों के एक-एक मार्ग को चिह्नित किया गया है। वेस्ट प्लास्टिक के उपयोग से मरम्मत किए गए मार्गों की मजबूती बढ़ेगी। साथ ही वेस्ट प्लास्टिक का भी उपयोग हो सकेगा
सिंगल यूज वेस्ट प्लास्टिक से होगी सड़क की मरम्मत
पीडब्ल्यूडी अब खराब सड़कों की मरम्मत में सिंगल यूज वेस्ट प्लास्टिक का प्रयोग करेगा। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी। पायलट ...
Navbharat Times 4 Oct 2019, 6:30 am