एनबीटी, सरोजनीनगर: बंथरा में एक युवक पर पैसा न देने पर पिता के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जलाने के प्रयास का आरोप है। जिससे वे बुरी तरह से झुलस गए। गंभीर हालत में उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बंथरा के श्रीराम गौतम (60) बैंक से 10 हजार रुपये निकाल कर लाए थे। बेटा सोने उनसे पैसे मांगने लगा। इसको लेकर दोनों को बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गुरुवार रात नशे में धुत सोनू ने पिता पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में श्रीराम की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
बेटे पर पिता को जलाने के प्रयास का आरोप
बंथरा में एक युवक पर पैसा न देने पर पिता के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जलाने के प्रयास का आरोप है। जिससे वे बुरी तरह से झुलस गए। गंभीर हालत में उन्हें ...
Navbharat Times 19 Aug 2017, 6:30 am