ऐपशहर

मुलायम सिंह यादव की सेहत सुधरी, जल्द हो सकते हैं डिस्चार्ज: अस्पताल

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की तबीयत में अब सुधार हो रहा है। अस्पताल के मुताबिक, अब वह ठीक हो रहे हैं लेकिन अस्पताल से डिस्चार्ज होने में अभी दो-तीन दिन लग सकते हैं।

भाषा 10 Aug 2020, 2:47 pm
लखनऊ
नवभारतटाइम्स.कॉम Mulayam Singh Yadav
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव

समाजवादी पार्टी (एसपी) के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सेहत में सुधार हो रहा है। अस्पताल में सोमवार को यह जानकारी दी। मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने सोमवार को बताया कि मुलायम सिंह की तबियत अब पहले से बेहतर है। पिछले शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने सोमवार को बताया कि मुलायम सिंह यादव (80) को यूरिन नली में संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। कपूर ने बताया कि चूंकि यूरिन की नली में संक्रमण का असर मुलायम के गुर्दों तक पहुंचा है लिहाजा स्थिति बेहतर होने के बाद ही उन्हें छुट्टी दी जाएगी। फिलहाल उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है।

रिपोर्ट संतोषजनक आने तक अस्पताल में रहेंगे मुलायम
मेदांता अस्पताल के निदेशक ने रविवार को बताया था कि मुलायम सिंह यादव की हालत में सुधार हो रहा है। हालांकि, उन्हें अभी अस्पताल से छुट्टी मिलने में दो-तीन दिन का समय लग सकता है। उन्होंने बताया कि मुलायम सिंह यादव के कुछ टेस्ट किए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट संतोषजनक आने तक उन्हें अस्पताल में रखा जाएगा।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर