ऐपशहर

2 दिन में स्वाइन फ्लू 12 नए मरीज, 5 भर्ती

​बीते दो दिनों में स्वाइन फ्लू के 12 मरीज सामने आए हैं। इसमें से 5 प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किए गए हैं, बाकी अन्य का इलाज घर पर चल रहा है।

नवभारत टाइम्स 11 Feb 2019, 6:04 am
लखनऊ
नवभारतटाइम्स.कॉम Untitled-1

बीते दो दिनों में स्वाइन फ्लू के 12 मरीज सामने आए हैं। इसमें से 5 प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किए गए हैं, बाकी अन्य का इलाज घर पर चल रहा है। एसीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी के मुताबिक शनिवार और रविवार को गोमतीनगर, चौक, सीतापुर रोड, आलमबाग, वृंदावन कॉलोनी, पीजीआई कैंपस के 12 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

इसमें पांच मरीजों का इलाज प्राइवेट अस्पताल मे चल रहा है, जबकि अन्य का इलाज उनके घर पर किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों सभी मरीजों के घर जाकर उनके परिवारीजनों को टेमी फ्लू दी है। वहीं, अधिकारियों के मुताबिक इन केसों को मिलाकर राजधानी में स्वाइन फ्लू का आंकड़ा 71 तक पहुंच गया है।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर