ऐपशहर

रात को देर तक जगने से शरीर को होता है नुकसान

कुछ लोगों को लेटते ही नींद आ जाती है। लेकिन कुछ लोगों को रोज रात को जल्दी सोने में परेशानी होती है। हालांकि कई रिसर्च में कहा जा चुका है कि रोजाना ...

Navbharat Times 3 Sep 2018, 6:30 am

डेस्क एनबीटी, लखनऊ : कुछ लोगों को लेटते ही नींद आ जाती है। लेकिन कुछ लोगों को रोज रात को जल्दी सोने में परेशानी होती है। हालांकि कई रिसर्च में कहा जा चुका है कि रोजाना रात को सात से नौ घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है, लेकिन ज्यादा लोग इससे बहुत कम सोते हैं। कई उपाय ऐसे हैं जिनकी मदद से इस समस्या को कम किया जा सकता है। रात को जल्दी सोने के उपाय और फायदों पर एक नजर-

रात को जल्दी सोने के उपाय

सोने का समय तय करें

अगर आप व्यस्क हैं तो रोजाना 7.5 से 8.5 के आसपास नींद लेने की जरूरत है। बच्चे (पांच साल और उससे ऊपर) और किशोरों को 8.5 से 11 घंटे, यानी इस उम्र में व्यस्क से ज्यादा नींद लेने की जरूरत होती है।

कैफीन न लें

सोने से पहले रात को कैफीन का सेवन न करें। अगर आप रात को जल्दी सोने की कोशिश कर रहे हैं तो कॉफी और अन्य कैफीन वाले उत्पादों और निकोटीन से दूर रहें। उनका प्रभाव कई घंटों तक बना रहता है और अगर आप सोना भी चाहें तो भी इनकी वजह से आप सो नहीं पाते। जबकि जब आप शराब पीते हैं तो इससे नींद तो आती है, लेकिन यह नींद अच्छी और गहरी नहीं होती है।

रात को खाना ज्यादा न खाएं

आपका रात का खाना सोने से दो या तीन घंटे पहले ही पूरा हो जाना चाहिए। अगर आप सोने से कुछ देर पहले ही ज्यादा खाना खाते हैं तो आपको सोने में बेहद दिक्कत होगी और आप पूरी रात जगे रहेंगे।

रात को सोने के लिए सही वातावरण बनाएं

सोने-जगने का रूटीन बनाएं : रात को सोने से पहले कुछ ऐसी चीजें करें, जिनसे आपको नींद आसानी से आ जाए। जैसे किताबें पढ़ें, नहाएं, मूड ठीक करने वाले गाने सुनें आदि।

आरामदायक बिस्तर चुनें : आपका बिस्तर, गद्दे आदि आरामदायक होने चाहिए, जिससे रात में सोने में किसी भी तरह की तकलीफ महसूस न हो।

थकान महसूस होने पर सो जाएं : अगर आप थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि अब आपको सोने के लिए चले जाना चाहिए। जबरदस्ती जागते न रहें।

रात में जल्दी सोने के लिए यह खाएं

चेरी, दूध, केला, बादाम, उबला अंडा, सलाद के पत्ते, हर्बल चाय आदि

रात को जल्दी सोने के फायदे-

तनाव कम होता है

सूजन कम होती है

ताजा महसूस करते हैं

यादाश्त में भी सुधार आता है

वजन कम करने में मदद मिलती

शुगर का जोखिम कम होता है

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर