ऐपशहर

लखनऊः सत्‍संग में गुरु देते हैं पेड़ लगाने का संदेश, इलाके में बढ़ रही हर‍ियाली

पेड़-पौधे लगाने का आपको शौक है तो आप यह भी जान लें कि इनका संबंध सीधे क‍िस्‍मत कनेक्‍शन से होता है। यह बातें आपको शायद अटपटी लग रही होगी मगर राजधानी के एक आश्रम में गुरु अ

नवभारत टाइम्स 24 Apr 2018, 2:27 pm
लखनऊ
नवभारतटाइम्स.कॉम फोटो: पंड‍ित हर‍िशंकर म‍िश्र (इनसेट में)
फोटो: पंड‍ित हर‍िशंकर म‍िश्र (इनसेट में)

पेड़-पौधे लगाने का आपको शौक है तो आप यह भी जान लें कि इनका संबंध सीधे क‍िस्‍मत कनेक्‍शन से होता है। यह बातें आपको शायद अटपटी लग रही होगी मगर यूपी की राजधानी लखनऊ के एक आश्रम में गुरु अपने श‍िष्‍यों को पर्यावरण और हर‍ियाली का ऐसा ज्ञान दे रहे हैं, ज‍िससे वह इलाका हरा-भरा बन रहा है।

हम बात कर रहे हैं विकासनगर स्थित श्री श्री मां आनंद आश्रम की। यहां गुरु पंडित हरि शंकर मिश्र के सत्‍संग में किसी पूजा पाठ पर नहीं, बल्‍क‍ि पर्यावरण और हर‍ियाली की बात की जाती है। आश्रम का कोना-कोना तरह तरह के पेड़-पौधों से भरा हुआ है। औषधीय पौधे हों या सजावटी पौधे यहां आने वाले लोगों को आकर्ष‍ित करता है। ठीक इसी तरह यहां आसपास के इलाके में भी हर‍ियाली बढ़ती जा रही है। लोग आश्रम में जाते हैं और वहां से पौधे लेकर अपने इलाकों में लगा रहे हैं।

गुरु देते हैं पौधे लगाने का ट‍िप्‍स

पंड‍ित हर‍ि शंकर म‍िश्र अपने आश्रम आने वाले लोगों को पौधे लगाने की सलाह देते हैं। साथ ही उन्‍हें स्‍पेस मैनेजमेंट का टिप्‍स भी देते हैं। पंड‍ित हर‍िशंकर म‍िश्र उन्‍हें गमलों में लगने वाले पौधों की जानकारी देते हैं ज‍िससे ज‍िनके घर में जगह की कमी हो वह भी अपने घर में हर‍ियाली ब‍िखेर सकें। पौधों की तरह आश्रम में आने वाले लोगों को पंड‍ित हर‍ि शंकर म‍िश्र द्वारा पर्यावरण से जुड़ी पुस्‍तकें बांटी जाती हैं जिससे लोग पेड़-पौधों का महत्‍व समझ सकें।

एक हजार से अध‍िक पौधों की हैं क‍िस्‍म
पंड‍ित हर‍िशंकर म‍िश्र के मुताब‍िक उनके आश्रम में एक हजार से अध‍िक प्रजात‍ि के पौधे हैं। इनमें कई ऐसे पौधे भी हैं जो लुप्‍त होने की कगार पर हैं जिनका यहां संरक्षण क‍िया जा सके। उनकी मानें तो शहर ग्‍लोबल वॉर्म‍िंग की चपेट में और इसी वजह से हर साल गर्मी के मौसम में तापमान रेकॉर्ड तोड़ता है। अगर लोग अपने आस-पास पौधे लगाएं तो शायद ही तपते हुए शहर से आराम म‍िल सकेगा।

ग्रहों का क‍िस्‍मत कनेक्‍शन हैं पौधें

श्री श्री मां आनंद आश्रम के संस्‍थापक पंड‍ित हरि शंकर म‍िश्र ने बताया की आम आदमी को प्रकृति के कर्ज को चुकाने के लिए पौधे लगाने होंगे। वह लोगों को उनके जन्म नक्षत्र के हिसाब से घर में पौधे लगाने की सलाह देते हैं जिससे उनके जीवन की द‍िशा और दशा बदल सके।

राश‍ि के ह‍िसाब से बांटे जाते हैं पौधे
सिंह राशि- मुख्य ग्रह सूर्य- बेल का पौधा
कर्क राशि- मुख्य ग्रह चन्द्रमा- शरीफा और रसभरी
मेष या वृश्चिक राशि- मुख्य ग्रह मंगल- अनार का पेड़
कन्या और मिथुन राशि- मुख्य ग्रह बुध- संतरा, नींबू और मौसंबी का पौधा
धनु और मीन राशि- मुख्य गृह प्लेनेट- केले का पेड़
मकर और कुम्भ- मुख्य ग्रह शनि- पीपल और नीम

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर