ऐपशहर

'विज्ञान को समझने के लिए संस्कृत को समझना जरूरी'

जन विचार मंच ने निशातगंज के पेपर मिल कॉलोनी स्थित कैफी आजमी सभागार में रविवार को विज्ञान पर समाज में लगातार उठ रहे प्रश्नों पर चर्चा के लिए एक ...

Navbharat Times 21 May 2018, 6:30 am

एनबीटी, लखनऊ: जन विचार मंच ने निशातगंज के पेपर मिल कॉलोनी स्थित कैफी आजमी सभागार में रविवार को विज्ञान पर समाज में लगातार उठ रहे प्रश्नों पर चर्चा के लिए एक कार्यक्रम किया। इस मौके पर दिल्ली साइंस फोरम के अध्यक्ष प्रवीण पुरकायस्थ शामिल हुए। उन्होंने सभागार में विज्ञान से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान को समझने के लिए आम आदमी बनना पड़ेगा। विज्ञान को समझने के लिए संस्कृत को समझना बेहद जरूरी है। संस्कृत में काफी वर्षों पहले ही विज्ञान के बारे में लिख दिया गया था। इसकी बदलौत ही वैज्ञानिकों के सोच को एक सार्थक बल मिला है। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में विज्ञान में हो रहे रिसर्च पर हमलों को रोकने के लिए गंभीरता से इस पर विचार करना पड़ेगा। इस दौरान सभागार मे मौजूद लोगों ने विज्ञान से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा की।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर