एनबीटी, मीरजापुर : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में खेत की सिंचाई कर रहे दो किसानों की मौत हो गई। इनमें एक किसान की मौत ठंड और दूसरे की पम्प स्टार्ट करते समय कुएं में गिरने से हुई। कुएं में गिरे किसान के शव का पोस्टमॉर्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जिले के पड़री थाना क्षेत्र के लोकापुर गांव के किसान लालजी बिंद मंगलवार रात सिंचाई करने के लिए सिवान में लगे मोनो ब्लॉक पम्प को स्टार्ट करने गए थे। इसी बीच कुएं में गिर गए। इससे उनका सिर फट गया और मौत हो गई। वहीं मेंलालगंज थाना क्षेत्र के बरौंधा चौकी अन्तर्गत हथियाबांध गांव में किसान लालमनी खेत गए थे तभी उनकी ठंड लगने से तबीयत बिगड़ गई।
जिले में ठंड व कुएं में गिरने से दो किसानों की मौत
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में खेत की सिंचाई कर रहे दो किसानों की मौत हो गई। इनमें एक किसान की मौत ठंड और दूसरे की पम्प स्टार्ट करते समय कुएं ...
Navbharat Times 23 Nov 2017, 6:30 am