एनबीटी, लखनऊ : विनय राय उत्तर प्रदेश हॉकी संगठन के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। असोसिएशन के महासचिव डॉ. आरपी सिंह ने सोमवार को इन्हें यह जिम्मेदारी दिए जाने का ऐलान किया। आरपी सिंह के मुताबिक विनय राय की हॉकी के प्रति रुचि और खेलों के विकास में अहम भूमिका के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। उम्मीद है कि भविष्य में वह हॉकी की बेहतरी के लिए काम करेंगे।
विनय राय बने यूपी हॉकी के उपाध्यक्ष
विनय राय उत्तर प्रदेश हॉकी संगठन के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। असोसिएशन के महासचिव डॉ...
Navbharat Times 3 Sep 2019, 6:30 am