एनबीटी, इंदिरानगर : पिकनिक स्पॉट रोड स्थित जूलरी शॉप से रविवार दोपहर दो महिलाएं सोने की चेन ले उड़ीं। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में महिलाएं चेन चुराते दिखीं हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। इंदिरानगर के मानस नगर निवासी विकास कश्यप की फरीदी नगर में पंचमुखी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। विकास के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे दो महिलाएं व एक आदमी चेन खरीदने आए थे। कई चेन देखने के बाद पसंद न आने की बात कहकर चले गए। शक होने पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। इसमें एक महिला चेन चुराकर दूसरी को देने नजर आ गई। इंस्पेक्टर इंदिरानगर अमरनाथ विश्वकर्मा के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की लताश शुरू कर दी गई है।
जूलरी शॉप से महिलाओं ने उड़ाई चेन
पिकनिक स्पॉट रोड स्थित जूलरी शॉप से रविवार दोपहर दो महिलाएं सोने की चेन ले उड़ीं। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में महिलाएं चेन चुराते ...
Navbharat Times 18 Mar 2019, 6:30 am