ऐपशहर

विश्व कछुआ दिवस आज, व‍िशेषज्ञों ने दी चेतावनी, खत्‍म हो रहे कछुए

हर साल 23 जून को विश्व कछुआ दिवस मनाया जाता है। खेती-किसानी के साथ ही कछुओं को पर्यावरण का भी दोस्त माना जाता है। हालांकि तस्करी और नमभूमि कम होने के साथ ही कछुओं पर खतरा मंडराने लगा है।

नवभारत टाइम्स 23 May 2018, 10:24 am
लखनऊ
नवभारतटाइम्स.कॉम world turtle day tsa animal expert said about ading turtles
विश्व कछुआ दिवस आज, व‍िशेषज्ञों ने दी चेतावनी, खत्‍म हो रहे कछुए

हर साल 23 जून को विश्व कछुआ दिवस मनाया जाता है। खेती-किसानी के साथ ही कछुओं को पर्यावरण का भी दोस्त माना जाता है। हालांकि तस्करी और नमभूमि कम होने के साथ ही कछुओं पर खतरा मंडराने लगा है।

टर्टल सर्वाइवल एलाइंस (टीएसए) की प्रोग्राम कोर्डिनेटर अरुणिमा सिंह ने बताया कि 2003 में हुए सर्वे के दौरान पीलीभीत से लखनऊ तक गोमती नदी में दस प्रजाति के कछुए पाए गए थे। जबकि वर्तमान में केवल छह प्रजातियां ही रह गईं हैं।

अरुणिमा के अनुसार वर्तमान में सीतापुर रोड स्थित चंद्रिका देवी मंदिर से गोसाईंगंज इंदिरा कैनाल तक 50 किमी तक गोमती में सर्वे के दौरान कटहरवा, सुंदरी, काली ढोढ़, मोरपंखी और पचेड़ी की दो प्रजातियां पाईं गईं। विश्व कछुआ दिवस पर टीएसए टीम फतेहपुर के ओमघाट बिठौरा के पास गंगा में 85 कछुओं को छोड़ेगी।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर