Please enable javascript.MLC Election 2023 BJP Candidate filed nomination CM Yogi Adityanath Deputy cm Keshav Prasad Maurya Brajesh Pathak presented that time - यूपी एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ब्रजेश पाठक मौजूद रहे

UP MLC Election: एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन, अखिलेश की तैयारी जान लीजिए

Curated byराहुल पराशर | नवभारतटाइम्स.कॉम 18 May 2023, 12:57 pm

UP MLC Election 2023: यूपी में एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया है। भापजा की ओर से दो सीटों पर हो रहे उप चुनाव के लिए पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। वहीं, समाजवादी पार्टी भी इस चुनाव में अपने उम्मीदवार को उतारने की तैयारी में है।

UP MLC Nomination 2023
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के दो सीटों पर होने जा रहे विधान परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों पद्मसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह ने नामांकन दाखिल कर दिया। विधान परिषद में निर्वाची अधिकारी के पास पहुंच कर दोनों ही प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक मुख्य रूप से मौजूद थे। साथ ही, भाजपा और गठबंधन के विधायक, मंत्री भी इस दौरान अपने प्रत्याशी का समर्थन किया। नामांकन दाखिल करने के बाद पद्मसेन और मानवेंद्र ने जीत का दावा किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष दोनों उम्मीदवार


भाजपा की ओर से दिए गए उम्मीदवार पद्मसेन चौधरी यूपी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वे बहराइच से पार्टी के पूर्व सांसद रहे हैं। वहीं, मानवेंद्र सिंह भी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वे कानपुर क्षेत्र के तीन बार अध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से इन दोनों नामों को मंजूरी के बाद सोमवार की शाम प्रत्याशियों की घोषणा की गई। पद्मसेन चौधरी कुर्मी समुदाय से आते हैं। वहीं, मानवेंद्र सिंह ठाकुर बिरादरी का प्रतिनिधित्व करते हैं। भाजपा अपने कोर वोट बैंक को इन दोनों उम्मीदवारों के जरिए टारगेट करती दिख रही है। दोनों उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है, क्योंकि भाजपा के विधानसभा में पर्याप्त संख्या बल हैं।

दो पद हुए थे खाली


यूपी विधान परिषद में दो पद खाली हुए थे। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को पिछले दिनों सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके बाद उन्होंने 15 फरवरी को पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, बनवारी लाल दोहरे के निधन के कारण विधान परिषद की एक अन्य सीट खाली हुई थी। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य का कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक था। वहीं, बनवारी लाल दोहरे का कार्यकाल 6 जुलाई 2028 को समाप्त होने वाला था। इन दोनों सीटों पर उप चुनाव की अधिसूचना जारी की गई। 29 मई होने वाले उप चुनाव के लिए गुरुवार तक नामांकन दाखिल किया जाना है।

समाजवादी पार्टी की अलग रणनीति


समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद की दो सीटों पर हो चुके उप चुनाव में भाजपा को निर्विरोध नहीं जीतने देने की तैयारी में है। इसके लिए पार्टी की ओर से प्रत्याशी उतारने की तैयारी की जा रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इसके लिए पार्टी कार्यालय पहुंच गए हैं। नामांकन के आखिरी दिन सपा अति पिछड़ा और दलित उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतार कर अलग ही दांव खेलने की तैयारी में है। भाजपा ने एक कुर्मी और एक ठाकुर उम्मीदवार को चुनाव में उतारा है। ऐसे में पार्टी इसे अलग तरीके से पेश करने की तैयारी में है।
राहुल पराशर
लेखक के बारे में
राहुल पराशर
नवभारत टाइम्स डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर। पत्रकारिता में प्रभात खबर से शुरुआत। राष्ट्रीय सहारा, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर से होते हुए टाइम्स इंटरनेट तक का सफर। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। नित नए प्रयोग करने का प्रयास। मुजफ्फरपुर से निकलकर रांची, पटना, जमशेदपुर होते हुए लखनऊ तक का सफर।... और पढ़ें
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर