ऐपशहर

लूटे गए 9 करोड़, जब्त हुए 10 करोड़!

28 जून को तड़के ठाणे स्थित निजी कंपनी में हुई लूट की राशि को लेकर पुलिस महकमे में...

नवभारत टाइम्स 13 Jul 2016, 4:20 am
ठाणे 28 जून को तड़के ठाणे स्थित निजी कंपनी में हुई लूट की राशि को लेकर पुलिस महकमे में संभ्रम बना हुआ है। पुलिस अभी तक यह नहीं समझ पा रही है कि आखिर लूट कुल कितने करोड़ की हुई थी। घटना के बाद पुलिस की तरफ से जारी प्रेस नोट में 9 करोड़ 16 लाख रुपये लूटे जाने की बात बताई गई थी, जबकि पुलिस अब तक पकड़े गए 15 लुटेरों के पास से करीब 10 करोड़ रुपये जब्त कर चुकी है।
नवभारतटाइम्स.कॉम 9 crore 16 lakh were looted seized 10 million
लूटे गए 9 करोड़, जब्त हुए 10 करोड़!


पुलिस के मुताबिक, अभी निनाद चव्हाण नामक आरोपी पकड़ा जाना बाकी है और उसके पास भी लूट का हिस्सा है। दूसरी तरफ घटना के करीब दो सप्ताह बाद कंपनी के मुखिया ने ठाणे पुलिस कमिश्नर से मिलकर वारदात में 11 करोड़ रुपये लूटे जाने की बात बताई है। इससे पुलिस महकमे में आश्चर्य बना हुआ है। इस बारे में पूछे जाने पर ठाणे पुलिस के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर