ऐपशहर

चार साल की बच्ची से रेप का आरोपी गिरफ्तार

वालीव पुलिस स्टेशन क्षेत्र के खैरपाड़ा इलाके में सोमवार दोपहर एक चार साल की बच्ची के...

नवभारत टाइम्स 15 Nov 2016, 11:50 pm

वसई

नवभारतटाइम्स.कॉम four year old girl raped accused arrested
चार साल की बच्ची से रेप का आरोपी गिरफ्तार

वालीव पुलिस स्टेशन क्षेत्र के खैरपाड़ा इलाके में सोमवार दोपहर एक चार साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले एक 32 वर्षीय युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 376, 506, पॉक्सो और अन्‍य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, खैरपाड़ा में बच्ची सोमवार दोपहर अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक उसे बहला-फुसला कर अपने कमरे में ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दो घंटे तक जब बच्ची घर नहीं आई, तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया।

इस दौरान पड़ोसी के घर से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। पीड़ित बच्ची ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर