ऐपशहर

Mumbai news: कोरियाई यूट्यूबर छेड़छाड़ मामला, 5 दिसंबर तक बढ़ी आरोपियों की पुलिस कस्टडी

दोनों आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था और अदालत ने उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। आरोपियों को शुक्रवार को ब्रांदा के महानगर दंडाधिकारी (मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट) की अदालत के समक्ष पेश किया गया।

Edited byशेफाली श्रीवास्तव | भाषा 2 Dec 2022, 9:56 pm
मुंबई: मुंबई की एक कोर्ट ने खार इलाके में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान कोरियन यूट्यूबर से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार दो लोगों की पुलिस हिरासत पांच दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी। दोनों आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था और अदालत ने उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। आरोपियों को शुक्रवार को ब्रांदा के महानगर दंडाधिकारी (मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट) की अदालत के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस ने जांच जारी रहने का हवाला देते हुए अदालत से आरोपियों की हिरासत अवधि और बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने पांच दिसंबर तक उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की गरिमा को भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया है।

छेड़खानी के आरोप में दो गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने यहां एक सड़क पर दक्षिण कोरिया की एक महिला यूट्यूबर के साथ छेड़छाड़ करने और उसका पीछा करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। इस घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था, जिसमें मुंबई के खार इलाके में एक युवक महिला से छेड़छाड़ करता दिख रहा है।

वीडियो में क्या है?
वीडियो में दिख रहा है कि युवक महिला के काफी करीब आ गया और उसके विरोध करने के बावजूद उसने महिला का हाथ पकड़कर उसे अपनी ओर खींचने की कोशिश की। महिला जब घटनास्थल से जाने लगी, तो वही आदमी अपने एक दोस्त के साथ फिर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ गया और उसने महिला को लिफ्ट ऑफर की थी लेकिन महिला ने इसे ठुकरा दिया था।
लेखक के बारे में
शेफाली श्रीवास्तव
शेफाली श्रीवास्तव सीनियर डिजिटल कॉन्टेट प्रोड्यूसर हैं। दैनिक भास्कर, नवभारत टाइम्स, गांव कनेक्शन और एनबीटी डिजिटल के साथ पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव। पॉलिटिक्स से लेकर, स्पोर्ट्स, हेल्थ, वुमन, वाइल्डलाइफ और एंटरटेनमेंट में रुचि। पत्रकारिता में नए प्रयोगों के साथ सीखने की ललक।... और पढ़ें

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर