ऐपशहर

मनपा के वॉटर पाइप लाइन से बीमारी की सप्लाई

मुंबई के वसई-विरार शहर मनपा (नवी मुंबई महानगरपाल‍िका) क्षेत्र में अब एक नई समस्या चर्चा का विषय बनी हुई है। नालासोपारा पश्चिम स्थित छेड़ा मार्ग, पाटणकर पार्क, श्रीप्रस्थ, पांचाल नगर, हनुमान नगर आदि इलाकों में कुछ समय से झाग युक्त गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत सामने आई है।

नवभारत टाइम्स 31 Jul 2018, 9:18 am
वसई
नवभारतटाइम्स.कॉम मनपा
मनपा

मुंबई के वसई-विरार शहर मनपा (नवी मुंबई महानगरपाल‍िका) क्षेत्र में अब एक नई समस्या चर्चा का विषय बनी हुई है। नालासोपारा पश्चिम स्थित छेड़ा मार्ग, पाटणकर पार्क, श्रीप्रस्थ, पांचाल नगर, हनुमान नगर आदि इलाकों में कुछ समय से झाग युक्त गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत सामने आई है।

लोगों का कहना है कि यह पानी पीना तो दूर साफ-सफाई के काम का भी नहीं है। मनपा पानी की पाइपलाइन से बीमारी की आपूर्ति कर रही है। वहीं मनपा का कहना है कि कुछ जगहों पर पाइप मरम्मत का काम चल रहा है, जिसकी वजह से ऐसा हुआ है।

लोगों का आरोप है कि मनपा अपने कामकाज में गड़बड़ी की वजह से हमेशा सुर्खियों में रही है। चाहे वह अवैध निर्माण, जल भराव, सड़कों किनारे कचरे के ढेर, नाला सफाई या पीने के पानी की समस्या हो। हाल में ही बारिश के बाद भारी जल भराव से लोग अभी ठीक से उभर भी नहीं पाए थे कि एक नई समस्या पैदा हो गई है। लोगों का कहना है कि यह पानी पीने तो क्या नहाने के लायक भी नहीं है। इससे बीमारियों से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। मजबूरन लोग मिनरल वॉटर या टैंकर का पानी मंगवाकर काम चला रहे हैं। यह समस्या विरार पूर्व, नालासोपारा पश्चिम आदि जगहों पर पिछले कई दिनों से चल रही है। लोगों का कहना है कि भारी बारिश के बाद से ही इस तरह का पानी नलों से आ रहा है। शिकायत करने पर भी मनपा के कर्मचारी इस समस्या का हल नहीं कर रहे हैं।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर