पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी और सात अन्य लोगों के खिलाफ \Bमामला
\Bव्यवस्था की अवहेलना करने के आरोप लगाए
यूएस में भारत के \Bसीएए\B और एनआरसी की निंदा की गई\B
\B
एजेंसियां, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी और सात अन्य लोगों के खिलाफ सोमवार को गोमती नगर में सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए कैंडल मार्च निकाले जाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। सभी पर सीआरपीसी की धारा-144 के उल्लंघन के लिए मामला दर्ज किया गया है।
अजीज कुरैशी के अलावा जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, उनमें महफूज, सलमान मंसूरी, मोहम्मद वली, रहनुमा खान, प्रियंका मिश्रा और सुनील लोधी शामिल हैं। गोमती नगर के सहायक पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने कहा कि डिगडिगा चौराहे से फन मॉल तक सीएए के खिलाफ लगभग 30-40 लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। अधिकारी ने कहा,'वे पुलिस द्वारा पूछे जाने पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति दिखाने में विफल रहे।' उन पर अवैध रूप से सभा करने और लोकसेवक द्वारा लागू की गई व्यवस्था की अवहेलना करने के आरोप लगाए गए हैं।
US में सीएए के खिलाफ प्रस्ताव
वॉशिंगटन : अमेरिका की सिएटल सिटी काउंसिल में सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया है। काउंसिल की भारतीय अमेरिकी सदस्य क्षमा सावंत ने यह प्रस्ताव पेश किया था। इसमें भारत के नागरिकता कानून और एनआरसी की निंदा की गई है। कहा गया है कि ये नीतियां मुस्लिमों, महिलाओं से भेदभाव करती हैं। एक अन्य सदस्य अहसान खान ने कहा कि सिएटल का यह निर्णय उन सभी लोगों के लिए एक संदेश होना चाहिए, जो बहुलतावाद और धार्मिक आजादी को दबाना चाहते हैं।
आंदोलनकारियों को गोली मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
लखनऊ : ागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में लखनऊ स्थित क्लॉक टॉवर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को गोली मारने की धमकी देने वाले एक सिविल इंजीनियर को पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। ठाकुरगंज में रहने वाला आरोपी श्रवण शर्मा (24) चिनहट क्षेत्र में एक निजी कंपनी में काम करता है। उसे लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। श्रवण ने 30 जनवरी को फेसबुक पर पोस्ट डालते हुए क्लॉक टॉवर पर प्रदर्शकारियों को गोली मारने की धमकी देने के साथ-साथ इसके लिए एक पिस्तौल खरीद लेने का भी दावा किया।
गोली चलाने वाले को हथियार देने वाला पहलवान गिरफ्तार
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने एक पहलवान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पहलवान का नाम अजीत (25) है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 'अजीत ही वह शख्स है, जिसने नाबालिग को 10 हजार रुपये में देसी पिस्तौल बेची थी। नाबालिग ने इसी पिस्तौल से सीएए विरोधी मार्च में पुलिस की मौजूदगी में गोली चला दी थी। गोली लगने से एक कश्मीरी छात्र जख्मी हो गया था। उस मामले में हत्या की कोशिश और शस्त्र अधिनियम के तहत न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।'