ऐपशहर

सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन में बस चालक पर मामला दर्ज

तलासरी पुलिस ने शुक्रवार देर रात राजस्थान से मुंबई आ रही एक बस चालक पर मामला दर्ज किया है। आरोप है कि बस में 25 यात्रियों की जगह 45 यात्रियों को बैठाया गया था।

Navbharat Times 21 Sep 2020, 8:50 am
पालघर
नवभारतटाइम्स.कॉम bus
बस चालक पर मामला दर्ज

तलासरी पुलिस ने शुक्रवार देर रात राजस्थान से मुंबई आ रही एक बस चालक पर मामला दर्ज किया है। आरोप है कि बस में 25 यात्रियों की जगह 45 यात्रियों को बैठाया गया था। बस में सोशल डिस्टेंसिंग का बिल्कुल पालन नहीं किया गया था। फिलहाल, पुलिस धारा 188,269 के तहत मामले की जांच कर रही है।

सीनियर पीआई अजय वसावे ने बताया कि शुक्रवार रात साढ़े बारह बजे हमारे पुलिसकर्मी मुंबई अहमदाबाद हाइवे पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान नीलगिरी होटल के पास राजस्थान से आ रही बस क्रमांक आरजे 27 पीबी 9008 को तलाशी के लिए रोका गया। बस में 45 यात्रियों भरे हुए थे, जबकि बस में 25 यात्रियों की ही परमिशन दी गई है। फिलहाल ,बस चालक किसन लाल बाबुलाल प्रजापति पर मामला दर्ज किया गया है।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर