पालघर
कोरोना कहर के बीच कई खबरें उम्मीदें जगा रही हैं। महाराष्ट्र के पालघर में 103 साल के एक बुजुर्ग ने कोरोना से जंग जीत ली है। अति संवेदनशील आयु वर्ग से होने के बावजूद उन्होंने कोविड-19 को मात दे दी है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पालघर जिले के वीरेंद्र नगर के निवासी शामराव इंगले को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद ग्रामीण कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला कलेक्ट्रेट के एक प्रवक्ता ने बताया कि बीमारी से स्वस्थ होने के बाद उन्हें शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, बुजुर्ग को दिया गया इलाज उनपर असरदायक साबित हुआ। वहीं इलाज के दौरान उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों के साथ पूरा सहयोग किया। शनिवार को अस्पताल से निकलते वक्त बुजुर्ग के चेहरे पर मुस्कान थी।
पालघर के जिलाधिकारी डॉ मानिक गुरसाल और अस्पताल के कर्मचारियों ने बुजुर्ग व्यक्ति को अस्पताल से फूल देकर विदा किया। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक जिले में कोविड-19 के मामले 95,682 हो गए हैं। 1,715 लोगों की मौत इस महामारी से हुई है।
कोरोना कहर के बीच कई खबरें उम्मीदें जगा रही हैं। महाराष्ट्र के पालघर में 103 साल के एक बुजुर्ग ने कोरोना से जंग जीत ली है। अति संवेदनशील आयु वर्ग से होने के बावजूद उन्होंने कोविड-19 को मात दे दी है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।